DU की छात्रा पर एसिड अटैक, कॉलेज के पास ही बाइक सवार लड़कों ने फेंका तेजाब

दिल्ली में एक खौफनाक एसिड अटैक मामला सामने आया है, जिसमें दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई। आरोपी और उसके दो साथी घटना के बाद फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शहर भर में छापेमारी शुरू कर दी है।

Delhi Acid Attack: दिल्ली में एक बार फिर एसिड अटैक का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा को निशाना बनाया, जिससे उसके दोनों हाथ गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, इस घटना में तीन व्यक्ति शामिल थे। पीड़ित छात्रा लक्ष्मीबाई कॉलेज की छात्रा है और मुकुंदपुर की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि लगभग एक महीने पहले छात्रा का आरोपियों के साथ तीखी बहस हुई थी। पुलिस के अनुसार, हमला उस समय हुआ जब छात्रा अशोक विहार स्थित कॉलेज की ओर जा रही थी।

Delhi Acid Attack

DU की छात्रा पर एसिड अटैक

आरोपी जितेंद्र अपने दो साथियों के साथ घटना स्थल पर आया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह कॉलेज की ओर जा रही थी, तभी मुकुंदपुर निवासी जितेंद्र अपने साथी इशान और अरमान के साथ मोटरसाइकिल पर पहुंचा। इशान ने अरमान को एक बोतल दी और अरमान ने उस पर एसिड फेंक दिया। छात्रा ने बताया कि उसने अपना चेहरा बचाने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद उसके दोनों हाथ गंभीर रूप से झुलस गए। हमले के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

End of Feed