Delhi News: दिल्ली में आज सुबह आंधी और भारी बारिश के चलते द्वारका के खरखरी नहर गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेज हवाओं के कारण खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे पर पेड़ गिर गया। जिससे 4 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय ज्योति और उसके तीन बच्चों के रूप में हुई है। उसके पति अजय को मामूली चोटें आई हैं।
द्वारका में गिरा पेड़
तेज हवाओं के कारण गिरा नीम का पेड़
पुलिस को शुक्रवार सुबह 5.26 बजे एक PCR Call कॉल प्राप्त हुई। जिसमें एक कमरे के ढहने की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि द्वारका जिले के जाफरपुर कलां के पास खड़खड़ी नहर गांव में तेज हवाओं के कारण एक नीम का पेड़ गिर गया है। यह पेड़ खेत पर बने एक ट्यूबवेल के कमरे पर गिर गया जिसकी वजह से कमरा ढह गया।
मलबे में दबा परिवार
कमरे के मलबे के नीचे ज्योति नाम की महिला, उसका पति अजय उम्र और तीन बच्चे दब गए। इन लोगों को पुलिस और अग्निशामक दल की मदद से मलबे से बाहर निकाला गया। जिसके बाद उन्हें तुरंत आरटीआर अस्पताल जाफरपुर कलां में भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अजय पुत्र फूल सिंह कुशवाह इस हादसे में मामूली रूप से घायल हुआ है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
