दिल्ली

Delhi Rain: दिल्ली-NCR में तेज आंधी के साथ बारिश, कई जगहों पर जलजमाव, सड़कों पर गिरे पेड़

Delhi Rain: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह तेज आंधी के साथ भारी बारिश हुई। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं कई जगहों पर जलजमाव भी हुआ है।

Image

दिल्ली में तेज बारिश

Delhi Rain: शुक्रवार तड़के सुबह दिल्ली एनसीआर में तेज आंधी के साथ भारी बारिश हो रही है। पहले जमकर धूल भरी आंधी चली और फिर जमकर बारिश होनी लगी। बारिश के कारण कई जगहों पर जलजमाव देखने को मिल रहा है, साथ ही आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ भी गिरे हैं। जिसके कारण यातायात भी बाधित हुआ है।

दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा

आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर में रेड अलर्ट जारी किया, 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ भयंकर तूफान की चेतावनी दी है।मौसम विभाग ने लोगों से तूफान के दौरान घर के अंदर रहने, खिड़कियां बंद रखने और यात्रा से बचने की सलाह दी है। पालम स्टेशन ने 74 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं दर्ज की हैं।

मौसम विभाग ने जारी की थी चेतावनी

मौसम विभाग ने पहले ही आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की थी। अगले कुछ घंटों तक दिल्ली एनसीआर में रूक-रूक कर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अपने अलर्ट में कहा था- अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली और एनसीआर, यमुनानगर, करनाल, सफीदों, पानीपत, सोहाना, पलवल, नूह, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा) गंगोह, शामली, कांधला, नंदगांव, बरसाना, राया, हाथरस, मथुरा, सादाबाद, आगरा, जाजाऊ (यूपी) भिवाड़ी, डीग, भरतपुर (राजस्थान) के कई स्थानों पर मध्यम से तेज आंधी और बिजली के साथ मध्यम से तीव्र वर्षा जारी रहने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article