दिल्ली

Delhi Encounter: गैंगरेप के फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा, एनकाउंटर का Video आया सामने

Delhi Police Encounter: दिल्ली के वजीराबाद यमुना पुश्ते से क्राइम ब्रांच ने एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक गैंगरेप मामले में फरार चल रहा था। वह तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों मे संयुक्त हिस्ट्रीशीटर भी है।

Image

मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

Delhi Police Encounter: दिल्ली के वजीराबाद में गैंगरेप के मामले में फरार चल रहे आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी को वजारीबाद यमुना पुश्ते से 27 अप्रैल को गिरफ्तार गिरफ्तार किया। जिसका लाइव वीडियो अब सामने आ गया है। पुलिस को आरोपी के पास से एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

बंदूक की नोक पर किया गैंगरेप

गिरफ्तार किए गए आरोपी ने बंदूक की नोक पर गैंगरेप किया था। आरोपी तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में संयुक्त हिस्ट्री शीटर है। जिसे क्राइम ब्रांच के वजीराबाद इलाके में एनकाउंटर के दौरान धर दबोचा। क्राइम ब्रांच को मिली सूचना के बाद पुलिस ने यमुना पुश्ते से आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर गोलियां भी चलाई। जिससे पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।

आनंद पर्वत इलाके से 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने आनंद पर्वत में चोरी के एक मामले में शामिल तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। डीसीपी आदित्य गौतम के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीमों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। टीम ने आरोपियों को ट्रैक किया और इसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से कुछ नकदी भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, 30 अप्रैल को लुटेरों के एक समूह ने आनंद पर्वत स्थित एक घर में घुसकर करीब 25 लाख रुपए का सामान लूट लिया था। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के अन्य साथियों की पहचान कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article