दिल्ली में मौसम का कहर... निजामुद्दीन में खंभा गिरने से एक व्यक्ति की मौत, मंगोलपुरी में छज्जा ढहने से 4 लोग दबे

दिल्ली में बुधवार को मौसम बदलने से आंधी-तूफान और बारिश का कहर देखने को मिला। निजामुद्दीन में बिजली का खंभा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं मंगोलपुरी में एक जिम का छज्जा गिरने से चार लोग दब गए। जिनमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ या खंभा गिरने के मामले सामने आ रहे हैं।

Delhi News: दिल्ली में बुधवार को मौसम बदलने के बाद आंधी-बारिश का कहर देखने को मिला। जिसके बाद कई घटनाएं भी सामने आ रह हैं। निजामुद्दीन में आंधी के कारण बिजली का एक पोल गिर गया। जिससे एक शख्स की मौत हो गई है। वहीं मंगोलपुरी में भी एक जिम का छज्जा गिरने से हादसा हो गया। जिसके मलबे में चार लोग दब गए हैं। जिनमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विकलांग के ऊपर गिरा खंभा

निजामुद्दीन इलाके में बुधवार को आंधी आने के कारण एक हाई मास्क लाइट का खंभा गिर गया। यह पोल एक विकलांग के ऊपर से गिर गया। शख्स अपनी ट्राई साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान खंभे की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इसके अलावा निजामुद्दीन थाने के गेट के बाहर एक पेड़ दो कारों के ऊपर गिर गया। जिससे दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

End of Feed