दिल्ली

खराब मौसम से Delhi Metro की रफ्तार पर ब्रेक, इन मेट्रो स्टेशनों पर सेवाएं प्रभावित; मेंटनेंस कार्य जारी

दिल्ली में बुधवार देर शाम को आंधी-तूफान के साथ बारिश होने से मेट्रो की सेवाओं पर असर पड़ा है। आंधी के चलते मेट्रो के ट्रैक पर बाहरी वस्तुएं गिरने से कुछ नुकसान पहुंचा है। जिस कारण शहीद नगर, जहांगीरपुरी और निजामुद्दीन मेट्रो स्टेशनों के आसपास मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुई हैं। डीएमआरसी ने बताया कि मेंटनेंस कार्य तेजी से जारी है।

Image

दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो)

Delhi Metro: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार देर शाम को अचानक मौसम बदला। जिसके बाद आंधी-बारिश के साथ कई जगहों पर ओले भी गिरे। खराब मौसम के कारण दिल्ली मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुई है। आंधी-तूफान के कारण के कई स्टेशनों पर ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर) को नुकसान पहुंचा है। जिसे दुरस्त करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। दिल्ली मेट्रो की रेड, येलो और पिंक लाइनों पर मेट्रों सेवाएं बाधित हुई हैं। डीएमआरसी ने बताया कि मेट्रो सेवाएं सामान्य करने के लिए कार्य जारी है।

इन जगहों पर मेट्रो सेवाएं प्रभावित

डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि अचानक आए तूफान के कारण कुछ स्थानों पर ओएचई या बाहरी वस्तुओं के मेट्रो ट्रैक पर गिरने से कुछ नुकसान हुआ है। जिस कारण रेड, येलो और पिंक लाइनों पर शहीद नगर, जहांगीरपुरी और निजामुद्दीन स्टेशनों के आसपास मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इन सेक्शनों में मेट्रो सेवाएं सामान्य करने के लिए मेंटनेंस कार्य तेजी से किया जा रहा है।

ब्लू लाइन पर साढ़े तीन घंटे सेवा बाधित

दिल्ली मेट्रो में बुधवार सुबह ब्लू लाइन पर करीब साढ़े तीन घंटे तक सेवा बाधित रही। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह करीब 9 बजे ब्लू लाइन पर द्वारका से जनकपुरी पश्चिम के बीच मेट्रो सेवा बाधित हुई। तकनीकी खराबी के चलते मेट्रो सेवा में देरी हुई। डीएमआरसी ने तुरंत मेंटनेंस टीम को तैनात किया और दोपहर करीब 12:30 बजे सेवा सामान्य हुई। साढे़ तीन घंटे तक मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहने के कारण ऑफिस जाने में यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। हालांकि इस दौरान किसी अन्य रूट पर कोई समस्या नहीं हुई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article