दिल्ली

दिल्ली में मौसम का कहर... निजामुद्दीन में खंभा गिरने से एक व्यक्ति की मौत, मंगोलपुरी में छज्जा ढहने से 4 लोग दबे

दिल्ली में बुधवार को मौसम बदलने से आंधी-तूफान और बारिश का कहर देखने को मिला। निजामुद्दीन में बिजली का खंभा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं मंगोलपुरी में एक जिम का छज्जा गिरने से चार लोग दब गए। जिनमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ या खंभा गिरने के मामले सामने आ रहे हैं।

Image

आंधी बनी आफत

Delhi News: दिल्ली में बुधवार को मौसम बदलने के बाद आंधी-बारिश का कहर देखने को मिला। जिसके बाद कई घटनाएं भी सामने आ रह हैं। निजामुद्दीन में आंधी के कारण बिजली का एक पोल गिर गया। जिससे एक शख्स की मौत हो गई है। वहीं मंगोलपुरी में भी एक जिम का छज्जा गिरने से हादसा हो गया। जिसके मलबे में चार लोग दब गए हैं। जिनमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विकलांग के ऊपर गिरा खंभा

निजामुद्दीन इलाके में बुधवार को आंधी आने के कारण एक हाई मास्क लाइट का खंभा गिर गया। यह पोल एक विकलांग के ऊपर से गिर गया। शख्स अपनी ट्राई साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान खंभे की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इसके अलावा निजामुद्दीन थाने के गेट के बाहर एक पेड़ दो कारों के ऊपर गिर गया। जिससे दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

दिल्ली में आंधी बनी आफत

दिल्ली के आंधी-तूफान और बारिश के कारण कई जगहों पर नुकसान हुआ है। आंधी के कारण पेड़ उखड़ गए, सड़कों के किनारे लगे होर्डिंग भी गिर गए। इसके अलावा कमजोर मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। बारिश और ओले गिरने से लोग खुद को बचाने के लिए शेल्टर खोजते हुए भी नजर आए। मौसम में हुए इस बदलाव के कारण सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया। कई जगहों पर बिजली गुल हो गई। इसके अलावा हवाई मेट्रो सेवाएं भी प्रभावित हुई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article