पोलिंग बूथ से 200 मीटर दूरी पर बेरिकेड लगाने पर AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज भड़के, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली की ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस पर मतदाताओं को मतदान केंद्र तक आने से रोकने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि AAP जहां पर मजबूत है, जहां उनके मतदाता हैं, वहां पर बैरिकेड लगाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत आज दिल्ली की सभी 70 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है और हर आम व खास लोग पोलिंग स्टेशनों पर पहुंचकर मतदान कर रहे हैं। इस बीच ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस पर मतदाताओं को रोकने का गंभीर आरोप लगाया है।

Saurabh Bhardwaj

सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस पर वोटरों को गुमराह करने का आरोप लगाया

सौरभ भारद्वाज का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर आने से रोका जा रहा है। उन्होंने चिराग दिल्ली में मीडिया को पुलिस के लगाए कई बैरिकेड दिखाए और सीधे पुलिसवालों से पूछा कि आपने यह बैरिकेड क्यों लगाए हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने यहां जबरदस्ती जाम लगा रखा है। उन्होंने पुलिस पर मतदाताओं को गुमराह करने का भी आरोप लगाया।

End of Feed