Delhi-NCR Ka Mausam: होली पर कड़केगी बिजली घिरेंगे बादल, रंगों के साथ होगी झमाझम बारिश; रिकॉर्डतोड़ गर्मी करेगी बेहाल

Delhi-NCR Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में होली पर रंगो के साथ बादल भी बरस सकते हैं। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, एनसीआर क्षेत्र में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और रात में बूंदाबांदी होने की संभावना है। बादलों के छाए रहने के कारण उमस महसूस होगी और न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से अधिक रहने की उम्मीद है। आइये जानते हैं अगले 5 दिन एनसीआर में मौसम कैसा रहेगा?

Delhi-NCR Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर के मौसम में उलटफेर जारी है। बादलों की आवाजाही और सूरज की चमक से तापमान बढ़ता जा रहा है। खासकर, दिल्ली में बुधवार को इस साल का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है। नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम और ग्रेटर नोएडा समेत कई इलाकों में मौसम लगातार अपना मिजाज बदल रहा है। लोगों को कभी तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम के वक्त ठंडी हवाओं के कारण मौसम में बदलाव का असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, एनसीआर में मौसम एक बार फिर अपना मिजाज बदलने वाला है। आईएमडी ने गुरुवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और रात में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 18 डिग्री सेल्सियस और 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

Holi Ka Mausam Delhi NCR

आज का मौसम दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली का तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस पार

दिल्ली में मंगलवार को इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जब पारा 34.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक है। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक था। शहर में आर्द्रता का स्तर 77 से 36 प्रतिशत के बीच रहा।

End of Feed