दिल्ली

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार

Delhi: दिल्ली पुलिस ने एक्शन लेते हुए भारत में अवैध तरीके से घुसे और रह रहे 12 बांग्लादेशी लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह सभी साउथ-ईस्ट और साउथ दिल्ली में रह रहे थे।

Image

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन

Photo : iStock

Delhi: दिल्ली पुलिस द्वारा 12 अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन बांग्लादेशियों को साउथ-ईस्ट और साउथ दिल्ली में हुए एक ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह सभी भारत में अवैध तरीके से घुसकर रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि दिल्ली में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है। इसी सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने साउथ-ईस्ट और साउथ दिल्ली से एक दर्जन अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से कई अवैध कागजात भी जब्त किए गए हैं।

सदर इलाके में दो अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस द्वारा उत्तरी जिले के सदर बाजार इलाके से दो अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने बताया कि इन दोनों के पास से वोटर कार्ड भी बरामद किया गया है। दोनों को गिरफ्तार करके डिपोर्ट करने के लिए डिटेंशन सेंटर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, सदर बाजार में गिरफ्तार अवैध बांग्लादेशी पिता-पुत्र है। दोनों की पहचान मोहम्मद बिलाल और फारूख के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि फारूख पर चोरी के दो मामले भी दर्ज हैं। साथ ही अवैध रूप से भारत में घुसपैठ करने के लिए पुलिस ने दोनों के खिलाफ फॉरनर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इनके परिवार के अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है।

इसके अलावा 3 अवैध बांग्लादेशियों को बहारी दिल्ली के इलाके से गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों की पहचान सफरुद्दीन, इब्राहिम और सोराब के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा लगातार अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article