दिल्ली

होली के दिन दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन कब चलेगी, जानें टाइमटेबल

अगर आपको दिल्ली से मेरठ या मेरठ से दिल्ली जाना हो तो नमो भारत ट्रेन सस्ता, अच्छा और काफी तेज माध्यम है। लेकिन कल यानी होली के दिन नमो भारत की सेवाएं कब शुरू होंगी, क्या आप ये जानते हैं। अगर नहीं जानते तो ये खबर पढ़कर जान लीजिए, समस्या से बचे रहेंगे।

Image

होली पर नमो भारत की सेवाएं

Photo : Times Now Digital

कल यानी शुक्रवार को देशभर में रंगों के त्योहार होली की धूम होगी। आज रात को होलिका दहन के साथ होली पर्व की शुरुआत होगी। कल सुबह हर तरफ होली के रंग बरसेंगे। लोग एक-दूसरे से गले मिलकर उन्हें बधाई देंगे और जमकर खाने-पीने की भी व्यवस्था होगी। इस दौरान अगर आपको कहीं जाना हो तो सार्वजनिक वाहन मिलने में दिक्कत हो सकती है। दिल्ली मेट्रो ने पहले ही सर्कुलर जारी कर दिया था कि उसकी सेवाएं दोपहर 2.30 बजे से शुरू होंगी। अब दिल्ली-मेरठ नमो भारत ने सर्कुलर जारी किया है।

दिल्ली और मेरठ के बीच चलने वाली नमो भारत ट्रेन से एनसीआर के लोगों को बड़ा फायदा हुआ है। दिल्ली और मेरठ के बीच की दूरी कम करने में नमो भारत ट्रेन ने अहम भूमिका निभाई है। अब दिल्ली और मेरठ के बीच की दूरी सड़क मार्ग से तय करने की बजाय लोग नमो भारत का ही ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इससे गाजियाबाद और मोदीनगर के लोगों को भी लाभ मिला है। लेकिन कल होली के अवसर पर आपको निराश होना पड़ेगा।

आमतौर पर नमो भारत ट्रेन की सेवाएं सुबह 6 बजे शुरू हो जाती हैं। लेकिन होली के अवसर पर 14 मार्च को नमो भारत की सेवाएं दिल्ली में न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक शाम 4 बजे शुरू होंगी। इसी तरह मेरठ साउथ से न्यू अशोक नगर के लिए भी शाम 4 बजे पहले नमो भारत ट्रेन चलेगी। दोनों तरफ से यह सेवा रात 10 बजे तक जारी रहेगी।

इसका मतलब है कि सुबह के समय अगर आपको दिल्ली से मेरठ या मेरठ से दिल्ली की ओर आना है तो आपको नमो भारत ट्रेन की सेवाएं नहीं मिलेंगी। इसके लिए आपको स्वयं ही व्यवस्था करनी होगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article