कल का मौसम दिल्ली: दिल्ली-NCR में भारी बारिश के आसार, सुहावना होगा रविवार; जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई दिनों से रुक-रुक हो रही बारिश से रविवार को मौसम सुहावना रहेगा। कल हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

Delhi-NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत में मॉनसूनी बारिश का दौर जारी है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा-पंजाब समेत पहाड़ी राज्यों में बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया है। हालांकि, पहाड़ी राज्य हिमाचल और उत्तराखंड में तेज वर्षा के कारण बाढ़ का खतरा बना हुआ है। कई जगह लैंडस्लाइड होने से सड़कें बंद हैं। लेकिन, राजधानी दिल्ली-एनसीआर में बारिश से थोड़ा गर्मी से राहत मिल रही है। एनसीआर में शनिवार की सुबह सुहावनी रही और इस दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को आम तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। राजधानी में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। इसने बताया कि दिल्ली में शनिवार को आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत दर्ज किया गया।

End of Feed