Delhi News: लंबे समय से सरिता विहार फ्लाईओवर के मरम्मत का कार्य रुका हुआ है। जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ वर्ष से फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य लटका हुआ है। मरम्मत को लेकर तीन बार एनओसी ली जा चुकी है, लेकिन कार्य किया नहीं गया है। एक बार फिर पीडब्ल्यूडी ने ट्रैफिक पुलिस से सरिता विहार फ्लाईओवर पर 15 सितंबर से मरम्मत का कार्य शुरू किये जाने को लेकर अनुमति मांगी है। पिछली तीन बार एनओसी मिलने के बाद भी कार्य न होने पर इस बार ट्रैफिक पुलिस ने एनओसी (NOC) के लिए कुछ आवश्यक शर्तों को पूरा करने के लिए कहा है।
जहां एक तरफ सरिता विहार फ्लाईओवर का कार्य अभी तक लटका हुआ है, वहीं मायापुरी फ्लाईओवर पर मरम्मत का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। एक अधिकारी ने जानकारी दी की सरिता विहार फ्लाईओवर का कार्य 4 फेस में किया जाएगा। हर फेज के दौरान बंद क्षेत्र के अलावा फ्लाईओवर के शेष मार्ग पर वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताएं -
चार फेज में होगी सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत
पीडब्ल्यूडी ने बताया कि सरिता विहार फ्लाईओवर के मरम्मत कार्य को 60 दिन तक चलेगा। मरम्मत कार्य को 4 फेज में पूरा किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि 15-15 दिन का एक फेज होगा और उस फेज से अनुसार आधे हिस्से को बंद किया जाएगा। बता दें कि इस दौरान फ्लाईओवर की एक दिशा की लाइन आधी बंद होगी रहेगी और आधी पर वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। इसका अर्थ है कि मरम्मत के लिए पूरा फ्लाईओवर एक बार में बंद नहीं किया जाएगा।
- पहला चरण में आश्रम से फरीदाबाद जाने वाले आधे रास्ते पर मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
- दूसरा चरण में आश्रम से फरीदाबाद जाने वाले मार्ग के शेष बचे रास्ते पर मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
- तीसरे और चौथे चरण में फरीदाबाद से आश्रम जाने वाले रास्ते पर मरम्मत का कार्य दो हिस्सों में किया जाएगा।
मायापुरी फ्लाईओवर की मरम्मत शुरू
मायापुरी फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य शुरू होने के पहले ही दिन यहां भारी जाम लगा हुआ है। फ्लाईओवर पर चढ़ने के लिए गाड़ियों की लंबी लाइन दिखाई दी। बता दें कि नारायण से राजौरी गार्डन जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। एक लेन के बंद होने के लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अपना समय बचाने के लिए और जाम में न फंसने के लिए वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग कर रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
