Delhi-NCR Weather: दो नए पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा दिल्ली का मौसम, फरवरी में 2 दिन बारिश का अनुमान, जानें आज का वेदर

आज का मौसम दिल्ली, 30 January 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध भी देखने को मिल सकती है। 2 फरवरी तक राजधानी में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 3 और 4 फरवरी को दिल्ली में बारिश होने का अनुमान जताया है। बारिश होने से तापमान में गिरावट भी हो सकती है और ठंड में फिर से इजाफा हो सकता है।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड में एक बार फिर इजाफा हुआ है। राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री और बुधवार को 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे सुबह-शाम में ठिठुरन का एहसास हो रहा है। हालांकि दिन में अभी भी तेज धूप निकल रही है और अधिकतम पारा 25 डिग्री के आसपास बरकरार है। जल्द ही दिल्ली का मौसम बदलने वाला है और एक बार फिर से बारिश की दस्तक होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 1 से 4 फरवरी के बीच दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तर-पश्चिम भारत में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। इसकी वजह से दिल्ली में भी दो दिन बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है।

delhi Weather

आज दिल्ली का मौसम

आज दिल्ली में आंशिक बादल छाने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय सतह पर दक्षिण-पूर्व से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी चलने के आसार हैं। दोपहर में हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर 8-10 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने सकती है। शाम और रात के समय हवा की रफ्तार में कम होकर 4 किलोमीटर प्रति घंटा से कम होने की संभावना है। सुबह के समय दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में हल्का कोहरा और धुंध छाने के आसार हैं, इस दौरान छिटपुट जगहों पर मध्यम कोहरा भी छाया रह सकता है। रात में भी धुंध और कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed