दिल्ली में फिर रुलाएगी गर्मी! मई के बाद जून में भी राहत की उम्मीद नहीं, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम दिल्ली, 3 June 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश और आंधी के आसार हैं। वहीं कुछ हिस्सों में लू की स्थिति रहेगी। आने वाले दिनों में फिर से भीषण गर्मी लौटने वाली है।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में मई के महीने में लोगों को प्रचंड गर्मी का एहसास हुआ। इस दौरान राजधानी में अधिकतम तापमान 48- 49 डिग्री तक भी पहुंचा। मई में लोगों को दिन में सूरज ने सताया, तो वहीं रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिली। जून में यहां मौसम में हल्का बदलाव भी देखना को मिला। जून के शुरुआत के दो दिनों में हल्की बारिश से लोगों को हल्की राहत महसूस हुई। लेकिन यह राहत ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहने वाली है। दिल्ली में एक बार फिर से भीषण गर्मी परेशान करने वाली है। इस हफ्ते गर्मी अपने तीखे तेवर फिर से दिखाने वाली है। जिसके बाद 15 जून तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। हालांकि इस दौरान कभी-कभी बूंदाबांदी या आंधी आने के आसार हैं।

Delhi Weather

आज दिल्ली का मौसम

आज आंधी-बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है, तो वहीं कुछ जगहों पर लू का प्रकोप भी रहेगा। सोमवार को शाम और रात के समय धूल भरी आंधी और हल्की बारिश होने के आसार हैं। आंधी के दौरान हवाओं की स्पीड 25 से 35 किमी प्रति घंटा रह सकती है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। कल भी यहां का तापमान ऐसा ही रहने की संभावना है। 4 जून को कुछ जगहों पर लू की स्थिति रहने वाली है। वहीं शाम के समय हल्की बारिश और आंधी चल सकती है।

End of Feed