दिल्ली में आज सुबह जमकर बरसे मेघ, बारिश से कूल-कूल हुआ मौसम, जानें कल कैसा रहेगा Weather

आज का मौसम दिल्ली, 24 July 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में सुबह कई इलाकों में भारी बारिश हुई। जिससे मौसम कूल-कूल हो गया है। इस पूरे हफ्ते यहां बारिश होने की संभावना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में दो दिनों से बारिश जारी
  • इस पूरे हफ्ते बारिश होने के आसार
  • बारिश से तापमान में आएगी गिरावट

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में सावन शुरू होते ही मॉनसून भी मेहरबान हो गया है। यहां दो दिन से बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी में मंगलवार को कुछ स्थानों पर जोरदार बारिश दर्ज की गई, तो कहीं कहीं हल्की बारिश हुई। इस दौरान कई जगहों पर बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं भी चलीं। जिससे उमस में हल्की राहत महसूस हुई है। बुधवार की सुबह भी दिल्ली में बारिश के साथ हुई। आज सुबह कई इलाकों में भारी बारिश हुई।

Delhi Weather Forecast.

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में हुई बारिश

दिल्ली में आज सुबह बारिश के बाद कूल-कूल हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज यहां का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तर रहने के असार हैं। दिल्ली में इस हफ्ते बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। कल भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही बारिश होने की भी संभावना है। राजधानी में 26 और 27 जुलाई को हल्की बारिश होने के आसार हैं। जिसके बाद 28 और 29 को झमाझम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्राी के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री के आसपास रह सकता है।

इन इलाकों में दर्ज हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया। बीते दिन यहां कई इलाकों में बारिश भी दर्ज की गई। संफदरजंग में 31 मिमी, लोदी रोड में 26.6 मिमी, नरेला में 27.5 डिग्री, पालम में 9 मिमी, रिज में 28 मिमी, आयानगर में 0.7 मिमी और पीतमपुरा में 49 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

End of Feed