दिल्ली में गुलाबी ठंड के बीच फिर बढ़ा गर्मी का अहसास, इस दिन से जोर पकड़ेगी सर्दी, जानें आज का मौसम

आज का मौसम दिल्ली, 19 October 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहने वाला है। साथ ही दोपहर में तेज धूप भी खिलेगी। फिलहाल दिल्ली में पारा बढ़ने के कारण गुलाबी ठंड का अहसास कम हो गया है।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में मौसम धीरे-धीरे करवट बदल रहा है। जहां दिन में धूप निकलने से गर्मी का अहसास हो रहा है वहीं शाम ढलने के साथ ही पारा भी नीचे लुढ़क रहा है। जिससे सुबह और शाम में ठंडक महसूस हो रही है। दिल्ली का तापमान तीन दिन पहले कम होकर 16 डिग्री पहुंच गया था। जिसके कारण सुबह में अच्छी-खासी ठंड का अहसास हो रहा था। लेकिन अब दिल्ली-एनसीआर का पारा चढ़ने लगा है। शुक्रवार को यहां का न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 25 अक्टूबर के बाद से दिल्ली में ठंड शुरू होने की संभावना है।

Delhi Weather Forecast.

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा

IMD के अनुसार आज दिल्ली में आसमान साफ रहने वाला है। साथ ही दिन में धूप भी अपना जोर दिखाएगी। आज राजधानी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया जा सकता है। 24 अक्टूबर तक दिल्ली में आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। 20 से 24 अक्टूबर तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री के आसपास रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

End of Feed