दिल्लीवासियों को उमस से मिलेगी राहत, दो दिन बारिश का येलो अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम दिल्ली, 17 July 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज और कल के लिए जोरदार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मंगलवार को उमस ने किया परेशान
  • आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
  • 22 जुलाई तक रहेगा बारिश और बूंदाबांदी वाला मौसम

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी से निजात नहीं मिल रही है। राजधानी में इस हफ्ते की शुरुआत बारिश के साथ हुई। जिसके बाद मंगलवार सुबह भी कई इलाकों में बारिश हुई। लेकिन दोपहर में निकली धूप ने उमस और तापमान को और बढ़ा दिया। जिससे लोगों को चिपचिपाहट भरी गर्मी ने परेशान किया। हालांकि आज उमस से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली में दो दिन जोरदार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

End of Feed