आज का मौसम दिल्ली : लंबी छलांग लगाएगा पारा, चुभती-जलती गर्मी के लिए हो जाएं तैयार

आज का मौसम दिल्ली, 14 April 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: आज अंबेडकर जयंती के अवसर दिल्ली में मौसम गर्म ही रहेगा। फिलहाल आसमान में बादलों का कोई नामो-निशान नहीं है। आज पूरे दिन सूरज चमकता रहेगा और पारा 39 डिग्री तक छू सकता है।

Delhi Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega, Delhi Aaj Ka Mausam, 14 April 2025: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से जो गर्मी से राहत मिली हुई थी अब वह खत्म हो गई है। कल यानी रविवार 13 अप्रैल से ही पारा चढ़ने लगा है और आज यानी सोमवार 14 अप्रैल को प्रचंड गर्मी देखने को मिलेगी। आने वाले दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Delhi Weather Update.

दिल्ली में आज के मौसम का हाल

आज दिनभर सिर पर सूरज चमकता रहेगा और बादलों का कहीं पर भी कोई नामो-निशान देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को तापमान 39 डिग्री को छू सकता है। जबकि कल यानी मंगलवार 15 अप्रैल को पारा 40 पार कर सकता है। यानी आज ही नहीं आने वाले कुछ दिन जबरदस्त गर्मी देखने को मिलेगी। अगले कुछ दिन तक हीट वेव यानी लू चलने की भी आशंका है।

End of Feed