Aaj Ka Mausam: दिल्ली में दिखने लगे गर्मी के तेवर, मंगलवार को रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, कल से बारिश का सिलसिला शुरू

आज का मौसम दिल्ली, 12 March 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मंगलवार को राजधानी में सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कल से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई है। होली पर भी दिल्ली में बारिश होने के आसार हैं।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में होली से पहले ही गर्मी के तेवर दिखने लगे हैं। मंगलवार को दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। इस दिन अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक रहा। इससे पहले रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दिल्ली में लगातार तापमान बढ़ रहा है। दिन में धूप की तल्खी भी लगातार बढ़ रही है। हालांकि रात को अभी भी हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। माना जा रहा है कि होली तक ठंड का असर खत्म हो जाएगा और पूरी तरह से गर्मी की दस्तक हो जाएगी।

Delhi Weather

आज दिल्ली का मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और हवाओं की गति बदलने से दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। राजधानी में हल्की धुंध और आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। दिन में 20 से 30 किमी प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed