Delhi-NCR Weather: दिल्ली में बारिश ने बढ़ाई कपकपी, आज भी बरस सकते हैं बदरा, नोएडा-गुरुग्राम में ओलावृष्टि का अलर्ट

आज का मौसम दिल्ली, 12 January 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को सुबह कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। दोपहर में सूर्यदेव भी नहीं निकले। शाम के समय कई इलाकों में बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने रविवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके बाद फिर से मौसम साफ हो जाएगा।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम में बदलाव आया है। पिछले कुछ दिनों से राजधानी में धूप खिल रही थी। जिसके बाद शनिवार को एक बार फिर बारिश ने दस्तक दी। बीते दिन सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। पूरे दिन धूप ने दर्शन नहीं दिए। साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। बारिश ने फिर से कपकपी बढ़ा दी है। आज भी दिल्ली में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। वहीं गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

Delhi Weather

आज दिल्ली का मौसम

आज भी हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग के आज दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह मध्यम कोहरा छाया रहेगा। सुबह के समय कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदबांदी की भी संभावना है। दोपहर से मौसम साफ हो सकता है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। 13 और 14 जनवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है। दोपहर में अच्छी धूप भी खिल सकती है। सुबह के समय ज्यादातर इलाकों में मध्यम कोहरा भी छाया रहेगा। कुछ इलाकों में घना कोहरा भी रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed