Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली है। जिससे गर्मी से कुछ राहत महसूस हो रही है। शुक्रवार शाम को राजधानी में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई। साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और अंधड़ के कारण कई जगहों पर हादसे भी हुए। गुरुग्राम में चलती कार पर साइन बोर्ड गिर गया। कई जगहों पर पेड़ गिरने से लोग घायल हो गए। इसके अलावा उड़ानों पर भी आंधी-तूफान का प्रभाव पड़ा। आज भी दिल्ली-एनसीआर में मौसम बिगड़ा हुआ रहने वाला है।
दिल्ली में आज भी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार आज आंशिक रूप से बादल छाने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 20 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दिल्ली में सोमवार और मंगलवार को भी बादलों की आवाजाही देखने क मिल सकती है। जिसके बाद मौसम करवट बदेलगा। मंगलवार से तेज धूप निकलने और तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान फिर से 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं गुरुवार और शुक्रवार को हीटवेव की स्थिति भी बन रह सकती है।
आंधी-तूफान के कारण हादसे
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम को मौसम ने अचानक करवट बदली। इस कई जगहों पर बारिश हुई और तेज आंधी भी चली। बारिश के कारण कुछ स्थानों पर पानी भी भर गया। वहीं आंधी से कई जगहों पर पेड़ गिरने की भी खबर सामने आई है। दिल्ली के सराय काले खां में पेड़ गिरने से कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। वहीं सराय रोहिल्ला और मंडी हाउस में भी कार पर पेड़ गिरा। लोधी रोड पर पेड़ गिरने से ट्रैफिक जाम हो गया। मधु विहार में दीवार गिरने से 1 की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए।
एनसीआर में भी कई जगह गिरे पेड़
दिल्ली के साथ एनसीआर के इलाकों में भी आंधी-तूफान के कारण हादसे हुए। नोएडा में चलती कार पर साइन बोर्ड गिर गया। वहीं गाजियाबाद में पेड़ गिरने से गाड़ियों को नुकसान हुआ। इसके अलावा गुरुग्राम में चलती हुई कार पर यूनिपोल गिर गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
