Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: 10 मई को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई और लगभग दिनभर बादल छाए रहे। इससे शहर के मौसम में उमस बढ़ गई है। हालांकि, दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री कम दर्ज किया गया। कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस था। आज,यानी 11 मई को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है लेकिन इसके बाद गर्मी का दौर लौटेगा।
दिल्ली में लौट रही है गर्मी
कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक आज, यानी रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बहुत हल्की बारिश के साथ-साथ गरज-चमक की भी संभावना है। इस दौरान तेज सतही हवाएं चलेंगी। जिनकी गति 30-40 किमी प्रति घंटा से लेकर 50 किमी प्रति घंटे तक बढ़ सकती है। हालांकि इसके लिए कोई अलर्ट नहीं आया है।
कल कैसा रहेगा हाल
कल के मौसम की बात करें तो, सोमवार के लिए मौसम विभाग ने आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। इस दौरान सतही हवाएं भी चलेंगी, जिनकी रफ्तार 15-25 किमी प्रति घंटे हो सकती है। जो कभी-कभी बढ़कर 35 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंच सकती हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
चढ़ेगा पारा
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली में 16 मई तक आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में आंशिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि का अनुमान है और न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
