Delhi Airport Advisory: दिल्ली एयरपोर्ट पर फिलहाल उड़ानों का संचालन सुचारू रूप से चल रहा है। हालांकि परिस्थिति के मद्देनजर कुछ फ्लाइट्स के समय में बदलाव हो सकता है। दिल्ली एयरपोर्ट ने अपने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर यह जानकारी दी है।
सिर्फ आधिकारिक अपडेट पर करें भरोसा
एडवाइजरी के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स सामान्य रूप से चल रही हैं। हालांकि, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा लागू किए गए नए सुरक्षा नियमों और हवाई क्षेत्र में बदलाव के चलते कुछ उड़ानों के शेड्यूल में में बदलाव हो सकता है और सुरक्षा जांच में इंतजार का समय थोड़ा बढ़ सकता है। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे सटीक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक अपडेट पर भरोसा करें और किसी भी अपुष्ट खबर या वीडियो को साझा करने से बचें।
यात्री इन बातों का जरूर ध्यान रखें:
- अपनी फ्लाइट से जुड़ी जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन के मैसेज और अलर्ट्स पर नजर रखें ।
- एयरपोर्ट पर केबिन और चेक-इन बैगज के लिए तय गाइडलाइंस का जरूर पालन करें।
- एयरपोर्ट पर समय से पहले पहुंचें क्योंकि सुरक्षा जांच में अतिरिक्त समय लग सकता है।
- एयरलाइन और सुरक्षा कर्मचारियों को अपना पूरा सहयोग दें।
- एयरलाइन या दिल्ली एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट से ही अपनी फ्लाइट की स्थिति चेक करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
