गर्मी से तपती दिल्ली को मिलेगी राहत, आज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट; इस दिन से फिर लौटेगा हीटवेव का दौर

आज का मौसम दिल्ली, 10 April 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में तपती गर्मी के बाद कुछ राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। आज सुबह से दिल्ली में तेज और ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी के साथ ही बिजली चमकने की भी संभावना है।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर इन दिनों भट्टी की तरह तप रहा है। पिछले तीन दिनों से यहां लू के थपेड़े भी पड़ रहे हैं। दिन के साथ ही अब रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान औसत से 20.6 डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि आज राजधानी के मौसम में उलटफेर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस हफ्ते गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना भी जताई जा रही है।

Meta AI (9)

Meta AI

आज सुबह मौसम रहा सुहावना

दिल्ली में आज सुबह से ही तेज हवाएं चल रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है, हवाओं की रफ्तार और बढ़ने के भी आसार हैं। मौसम के इस बदलाव के कारण तापमान में कमी आ सकती है। साथ ही गर्मी से राहत मिलने की भी उम्मीद है। हालांकि यह राहत ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहने वाली है। आने वाले दिनों में लोगों को हीटवेव के थपेड़े झेलने पड़ सकते हैं।

End of Feed