दिल्ली में बरसात ने दिलाई गर्मी से राहत, दो दिन के लिए रेड अलर्ट जारी, बारिश के कारण आज स्कूलों में छुट्टी

आज का मौसम दिल्ली, 1 August 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में बुधवार को जोरदार बारिश हुई। जिससे उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है और मौसम भी खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली में दो दिन के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बुधवार शाम को हुई भारी बारिश के बाद दिल्ली पानी-पानी हो गई। बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। जिससे यातायात भी काफी प्रभावित हुआ। बारिश के चलते यहां उमस और गर्मी से राहत मिली है। राजधानी में आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। IMD ने अगले दो दिन के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना राजधानी रुक-रुक कर बारिश होगी। भारी बारिश के चलते आज सभी स्कूल भी बंद रहेंगे। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बुधवार शाम हुई बहुत भारी बारिश और गुरुवार को भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर सभी सरकारी और निजी स्कूल एक अगस्त को बंद रहेंगे।’’

Delhi rain

दिल्ली में भारी बारिश के बाद जलभराव

बुधवार को कहां कितनी बारिश हुई

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आईएमडी के अनुसार बुधवार शाम 5:30 बजे से 8:30 बजे के बीच सफदरजंग में 79.2 मिमी बारिश हुई। वहीं मयूर विहार में 119 मिमी, दिल्ली विश्वविद्यालय में 77.5 मिमी, पूसा में 66.5 मिमी और पालम में 43.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने दिल्ली में पांच अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है।

End of Feed