दिल्ली

दिल्ली पुलिस के सिपाही की पेट्रोलिंग के दौरान हत्या, चाकू गोदकर उतारा मौत के घाट

Delhi Police Constable Murder: दिल्ली के गोविन्द पूरी इलाके में दिल्ली पुलिस के जवान की पेट्रोलिंग के दौरान चाकू से गोदकर की गई। मृतक सिपाही किरण पाल गोविंदपुरी थाने में तैनात था। आज तड़के गली नंबर 13 में उनका शव पड़ा मिला है।

Image

सिपाही की हत्या (सांकेतिक फोटो)

Delhi Police Murder: दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। शनिवार को पुलिस की वर्दी में मृतक का शव बरामद हुआ। मृतक सिपाही की पहचान किरण पाल के तौर पर हुई है। इस घटना से दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया है।

गली नंबर 13 में मिला शव

मृतक सिपाही किरण पाल गोविंदपुरी थाने में तैनात था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शनिवार तड़के गोविंदपुरी की गली नंबर 13 में उनका शव मिला। वे सिपाही की वर्दी में थे, उनके पेट और छाती पर चाकू से वार करने के निशान भी मिले हैं। साथ ही पास में सरकारी मोटरसाइकिल भी पड़ी मिली है।

सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही सीनियर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिल्ली में इस तरह का मामला पहली बार सामने आया है, जब वर्दी में सिपाही की हत्या हुई हो।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article