लखनऊ

UP By Election: यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी, कई दिग्गजों का होगा फैसला

यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू गई है। मतगणना के दौरान भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

Image

मतगणना शुरू।

Photo : ANI

UP By Election: उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गयी। राज्य के मीरापुर (मुजफ्फरनगर), कुन्दरकी (मुरादाबाद), गाजियाबाद, खैर (अलीगढ), करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर नगर), फूलपुर (प्रयागराज), कटेहरी (अंबेडकरनगर) एवं मझवां (मिर्जापुर) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान हुआ था।

सभी सीटों पर मतगणना शुरू

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इन सभी नौ सीट पर शनिवार सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। उपचुनाव के दौरान नौ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 90 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 11 महिला प्रत्याशी हैं। सीसामऊ में सबसे कम 20 और कुंदरकी, करहल, फूलपुर और मझवां में सबसे अधिक 32 दौर में मतगणना पूरी होगी। मतगणना स्थल की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

भारी सुरक्षा बलों की तैनाती

मतगणना उत्तर प्रदेश के नौ जिलों मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, मैनपुरी, कानपुर नगर, प्रयागराज, अंबेडकर नगर एवं मिर्जापुर में जारी है। निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए नौ प्रेक्षक तैनात किए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, समस्त मतगणना सीसीटीवी की निगरानी में की जा रही है। मतगणना सुचारू रूप से कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती भी की गयी है। डाक मतपत्रों के जरिए डाले गए मतों की गणना सुबह आठ बजे शुरू हो गयी। इसके बाद साढ़े आठ बजे से ईवीएम के मतों की गिनती होगी।

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article