दिल्ली

Delhi-NCR Weather Forecast Today: सुबह से जारी है बारिश का सिलसिला, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Delhi-NCR Weather Forecast Today,Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। दिनभर बारिश के बाद शाम में बारिश कम होती नजर आई है।

Image

आज दिल्ली का मौसम (फोटो साभार - istock)

Delhi-NCR Weather Forecast Today in Hindi: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को अच्छी धूप निकलने के बाद आज फिर बारिश लौट आई है। शनिवार को आसमान में धूप और घने बादल दोनों देखने को मिले। कल सुबह दस बजे धूप निकलने बाद दोपहर 3 बजे के बाद फिर से घने बादल आसमान में छा गए। जिसके बाद आज फिर से बारिश ने दस्तक दे दी है। सुबह से ही दिल्ली-नोएडा में बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से पहले ही आज के लिए अलर्ट जारी किया जा चुका है। आज बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। आज सुबह दिल्ली का तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया है। आइए जानते हैं कि कल कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम।

दिल्ली में रात से हो रही बारिश

दिल्ली में आज सुबह 02:30-05:30 बजे के बीच सफदरजंग में 0.8, पालम में 0.6, लोदी रोड 0.5, मुंगेशपुर 2.5, पीतमपुरा 0.5, नरेला 0.5, उज्वा 0.5 और जाफरपुर 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। दिल्ली में रात से ही बारिश हो रही है, इसके बावजूद सुबह के तापमान में गिरावट नहीं बल्कि बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिल्ली में आज सुबह तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

आज दिनभर कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। रविवार को दिनभर बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। Accuweather के अनुसार दिल्ली में आज दोपहर का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और रात के समय 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शनिवार को दिल्ली में अच्छी धूप देखने को मिली। शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान 23.2 और न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

शीतलहर-कोहरे की होगी वापसी

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में कोहरे और शीतलहर का दौर फिर से लौटने वाला है। आज बारिश होने के बाद 5 और 6 फरवरी को कोहरा वापसी करने वाला है। जिसके बाद 7 फरवरी से तेज बर्फीली हवाओं से सामना होगा। इस दौरान दिन में धूप भी खिलेगी, जिससे ठंडी हवाओं से राहत मिलेगी। ठंडी हवाओं के आने से तापमान में भी गिरावट देखने को मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार आज की बारिश के बाद थोड़े लंबे समय तक दिल्ली में बारिश होने की संभावना नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article