Delhi News: उत्तम नगर में डबल मर्डर मिस्ट्री, फ्लैट में मिले दो भाइयों के शव; बेटा फरार

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एक फ्लैट से दो लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों यहां किराए पर रह रहे थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Delhi News: दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एक फ्लैट से दो लोगों के शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया में हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, देवेंद्र के बेटे को मुख्य संंदिग्ध बताया जा रहा है, घटना के बाद से वह लापता है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

delhi crime (3)

एक फ्लैट से दो लोगों के शव बरामद

मकान मालिक ने पुलिस को किया फोन

मृतकों की पहचान देवेंद्र कुमार (करीब 50 वर्ष) और उसके छोटे भाई अमित (करीब 45 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने एक बयान में बताया कि दोनों भाई नरेश के मकान में किराए पर रहते थे। पुलिस के अनुसार शाम छह बजकर 55 मिनट पर उन्हें नरेश का फोन आया जिसमें उसने दोनों भाइयों के मृत पाए जाने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस, फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम के साथ मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

End of Feed