साकेत में 6 मौतों का जिम्मेदार बिल्डिंग मालिक गिरफ्तार, कोचिंग और कैफे के ऊपर चल रहा था अवैध काम

दक्षिणी दिल्ली के साकेत में शनिवार को ढही बहुमंजिला इमारत के मालिक कर्मवीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी और 8 घायल हुए थे। इमारत में कोचिंग और कैफे चल रहे थे।

Delhi News: दक्षिणी दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार को हुए भीषण बहुमंजिला इमारत हादसे में दिल्ली पुलिस ने दुर्घटना की जांच के तहत इमारत के मुख्य आरोपी और मालिक कर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी साझा की। शनिवार को हुए इस दर्दनाक हादसे में छह मासूम लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी और आठ अन्य लोग जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।

Saket building collapse delhi pti

इमारत गिरने से 6 लोगों की गई थी जान (तस्वीर: PTI)

बिल्डिंग के ऊपर हो रहा था अवैध कंस्ट्रक्शन

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी कर्मवीर साकेत मेट्रो स्टेशन के पास स्थित सैदुलाजाब इलाके की उस बहुमंजिला इमारत का मालिक है, जो जमींदोज हो गई थी। इस इमारत में कई तरह की कमर्शियल गतिविधियां चल रही थीं। इमारत में एक नामी कोचिंग संस्थान संचालित था, जहां हर वक्त सैकड़ों छात्र मौजूद रहते थे। इसके अलावा इमारत में एक कैफे और कई निजी कंपनियों के ऑफिस भी चल रहे थे। जांच में सामने आया है कि जिस वक्त यह दर्दनाक हादसा हुआ, उस समय सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर अतिरिक्त निर्माण कार्य धड़ल्ले से जारी था। आशंका जताई जा रही है कि कमजोर बुनियाद पर अत्यधिक बोझ और अवैध निर्माण के कारण ही यह पूरी बहुमंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई।

End of Feed