दिल्ली-NCR में फिर छाया 'सांसों' का संकट, ग्रैप-4 की पाबंदियां हुईं लागू; AQI 400 के पार

Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से दमघोंटू हवा के चलते 'सांसों' का संकट छाया हुआ है। केंद्र सरकार के प्रदूषण निगरानी निकाय ने शनिवार को वायु गुणवत्ता के गंभीर स्तर पर पहुंचने के बाद ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के स्टेज-4 के तहत सख्त पाबंदियां एक बार फिर लागू कर दी हैं।

Delhi NCR Pollution

दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली (फोटो साभार: PTI)

दिल्ली का AQI 400 के पार

अधिकारियों ने बताया कि राजधानी की वायु गुणवत्ता बिगड़कर 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई है। सीएक्यूएम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) शनिवार को शाम चार बजे 400 दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ, बेहद प्रतिकूल मौसम और मौसम संबंधी परिस्थितियों तथा प्रदूषकों के फैलाव की कमी के कारण एक्यूआई तेजी से बढ़कर रात आठ बजे 428 हो गया।''

End of Feed