Delhi News: युवती का मोबाइल छीना, बाल खींचे और दी जान से मारने की धमकी, IAS अधिकारी के बेटे पर गंभीर आरोप

Delhi News: दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-2 में 22 वर्षीय युवती से मारपीट, बदसलूकी और निजी वीडियो लीक करने की धमकी का मामला सामने आया है। वरिष्ठ IAS के बेटे के खिलाफ DCP से शिकायत की गई है।

Delhi News: राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश-2 से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 22 वर्षीय युवती के साथ मारपीट, अभद्रता, जान से मारने की धमकी और उसका आईफोन छीनकर ले जाने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता की मां ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस के दक्षिण जिले के पुलिस उपायुक्त (DCP) को ऑनलाइन शिकायत भेजकर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। यह शिकायत 27 सितंबर को दर्ज कराई गई।

delhi gk 2 assault complaint against senior ias officer son

पीड़िता की मां ने बनाई वीडियो

आरोपी की पहचान और वरिष्ठ अधिकारी से जुड़ाव का दावा

शिकायत के अनुसार, आरोपी युवक की पहचान अन्मय कृष्णा के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता का दावा है कि अनमय कृष्णा वरिष्ठ IAS अधिकारी अश्वनी कुमार का बेटा है। हालांकि, शिकायत की प्रारंभिक प्रति में इस बात की कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है कि आरोपी का संबंध उक्त अधिकारी से है या नहीं।

End of Feed