DUSU चुनाव से पहले गरमाई सियासत, ABVP पर बरसे कन्हैया कुमार, बोले- गुंडागर्दी के खिलाफ जारी रहेगा हमारा अभियान

DUSU Elections: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने डूसू चुनाव से एक दिन पहले पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने कहा कि देशभर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव होने चाहिए।

DUSU Elections: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव से एक दिन पहले गुरुवार को आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन दोहरा मापदंड अपना रही है तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) को ''गुंडागर्दी'' की खुली छूट मिली हुई है।

Kanhaiya Kumar

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रभारी कन्हैया कुमार (फोटो साभार: @INCIndia)

उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए देशभर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव होने चाहिए। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के प्रभारी कन्हैया कुमार ने कहा कि देश के 700 से अधिक विश्वविद्यालयों में से केवल कुछ संस्थानों में ही छात्र संघ चुनाव होते हैं।

End of Feed