Delhi News: दिल्ली में प्याज पर बड़ी राहत! केंद्र देगा 1000 मीट्रिक टन प्याज, 13 जिलों में वैन से होगी बिक्री

Delhi News: दिल्ली में प्याज की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार 1,000 मीट्रिक टन प्याज उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार यह प्याज आम जनता को 35 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर दिया जाएगा।

Delhi News: दिल्ली में बढ़ती प्याज की कीमतों और उपलब्धता को लेकर बन रहे दबाव के बीच दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार दिल्ली को 1000 मीट्रिक टन प्याज उपलब्ध कराएगी। इस प्याज को आम लोगों के लिए 35 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साफ कहा है कि सरकार दिल्ली में प्याज का संकट पैदा नहीं होने देगी और लोगों को सस्ती दर पर प्याज उपलब्ध कराने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी।

rekha gupta

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता (फाइल फोटो- PTI)

35 रुपये किलो मिलेगा प्याज

दिल्ली सरकार के मुताबिक केंद्र से मिलने वाला 1000 मीट्रिक टन प्याज उचित दर दुकानों के जरिए 35 रुपये प्रति किलो की दर से उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार का मकसद है कि प्याज जैसी रोजमर्रा की जरूरी खाद्य वस्तु महंगी होकर आम आदमी की पहुंच से बाहर न हो।

End of Feed