AAP ने यमुना घाट पर किया हवन, BJP पर साधा निशाना, कहा- झूठ बोलकर सीवर के पानी से छठी मैया की कराई पूजा

Yamuna River: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने बुधवार को यमुना नदी के किनारे कालिंदी कुंज घाट पर हवन किया। आम आदमी पार्टी विधायक संजीव झा ने दावा किया कि महज दो महीने पहले भाजपा के नेता यमुना के पानी को साफ और स्नान योग्य बता रहे थे, जबकि अब उसे जहरीला कहा जा रहा है।​​

Yamuna River: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने बुधवार को यमुना नदी के किनारे कालिंदी कुंज घाट पर हवन किया। AAP नेताओं ने यह हवन दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा के उस बयान के विरोध में किया जिसमें उन्होंने यमुना के पानी को 'टॉक्सिक' बताया था।

AAP Havan

आम आदमी पार्टी नेताओं ने यमुना घाट पर किया हवन (फोटो साभार: @Saurabh_MLAgk)

AAP नेता ने क्या कुछ कहा?

AAP विधायक संजीव झा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा मंत्री के इस बयान से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।उन्होंने बताया कि हवन के माध्यम से 'भगवान सूर्य' से क्षमा याचना की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि महज दो महीने पहले भाजपा के नेता यमुना के पानी को साफ और स्नान योग्य बता रहे थे, जबकि अब उसे जहरीला कहा जा रहा है।

End of Feed