दिल्ली में नया सियासी भूचाल, AAP का दावा- साइकिल टेंडर में हुआ 90 करोड़ का घोटाला; चहेती कंपनी को फायदा पहुंचाने का आरोप

AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने रेखा गुप्ता सरकार पर साइकिल टेंडर में 90 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। जानिए टेंडर शर्तों में धांधली और अधिक दामों पर खरीदारी से जुड़े क्या-क्या खुलासे हुए हैं।

आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार पर स्कूली छात्राओं को बांटी जाने वाली साइकिलों की खरीद में 90 करोड़ रुपये के बड़े घोटाले का आरोप लगाया है। AAP दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दावा किया कि सरकार ने एक पूर्व-निर्धारित कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर की शर्तों में जानबूझकर हेरफेर की है।

Saurabh bhardwaj

दिल्ली AAP ईकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज

विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से शुरू हुआ विवाद

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि दो दिन पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विनोद नगर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का दौरा कर कक्षा 9वीं की छात्राओं को साइकिलें वितरित की थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन साइकिलों का वितरण किया गया, उनकी खरीद प्रक्रिया में केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) के दिशा-निर्देशों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई हैं। भारद्वाज के अनुसार, जिस तरह स्वास्थ्य विभाग के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की FIR में टेंडर शर्तों को खास वेंडर के अनुकूल बनाने की बात कही गई थी, ठीक वैसा ही तरीका इस साइकिल खरीद टेंडर में भी अपनाया गया है।

End of Feed