दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का खेल होगा खत्म! बारिश के साथ लुढ़केगा पारा; जानें 11 से 16 सितंबर तक का अपडेट

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है और अगले कुछ दिनों में बारिश से गर्मी व उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 11 से 16 सितंबर के बीच अलग-अलग दिनों में हल्की से मध्यम बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है।

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। सितंबर में लगातार बारिश के पूर्वानुमान के बीच बीते कुछ दिनों से तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन के समय गर्मी का असर एक बार फिर जून-जुलाई जैसा महसूस होने लगा है। हालांकि, अब मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को राहत मिलने की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शुक्रवार से रविवार के बीच क्षेत्र में बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। बारिश होने से तापमान में कुछ गिरावट आने की उम्मीद है। इसके साथ ही, बारिश और तेज हवाओं के कारण हवा में मौजूद प्रदूषक कणों के स्तर में भी कमी आने की संभावना है।

Delhi-NCR Weather

दिल्ली-एनसीआर का मौसम (फोटो- Meta AI)

आज और कल ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज 11 सितंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इस दौरान आसमान में सामान्य तौर पर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे उमस और गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। 12 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर के तापमान में हल्की कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। साथ ही, कई इलाकों में मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

End of Feed