दिल्ली-NCR में आधी रात बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से गिरा तापमान; IMD का आया अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने आधी रात अचानक रुख बदल लिया, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच कई इलाकों में तेज धूलभरी हवाएं चलीं और आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ गई।

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि मौसम ने अचानक करवट ली और तेज धूल भरी आंधी के साथ बारिश व बूंदाबांदी शुरू हुई, जिससे लोगों को गर्मी से त्वरित राहत मिली। IMD ने बताया था कि मध्य हरियाणा के ऊपर गर्मी के प्रभाव से गरज-चमक वाले बादल विकसित हो रहे हैं, जो अगले करीब कुछ में दिल्ली-एनसीआर की ओर बढ़ सकते थे। इसके चलते दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद के विभिन्न इलाकों में शाम 5 बजे से ही 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने की संभावना थी। इसके बाद राजधानी दिल्ली के कई स्थानों पर हल्की बारिश का छोटा दौर देखने को मिला।

Delhi NCR Weather Update

दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम का मिजाज (फोटो- ANI)

दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में 10 जून को मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार क्षेत्र में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि दिन के समय गर्मी और उमस का असर जारी रहेगा। अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रह सकता है, जबकि गर्म हवाओं के कारण लोगों को दिन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल 10 जून को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में गर्मी के साथ हल्के बादल और छिटपुट वर्षा की स्थिति बने रहने का अनुमान है।

End of Feed