Delhi Weather: दिल्ली-NCR में मानसून मेहरबान, आज भी बारिश के लिए रहें तैयार; जानें अगले 6 दिन मौसम का हाल

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में मानसून सक्रिय रहने के कारण बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में मानसून लगातार एक्टिव बना हुआ है। जिसके चलते बारिश का सिलसिला भी लगातार जारी है। अगस्त की शुरुआत से ही राजधानी में बारिश का मौसम बना हुआ है। मंगलवार को भी कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। लेकिन कम बारिश के चलते लोगों को उमस ने भी परेशान किया। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई है। फिलहाल राजधानी में इस हफ्ते बारिस का सिलसिला जारी रहने का पूर्वनुमान है।

Delhi Weather Today

दिल्ली-NCR में मानसून एक्टिव, आज भी बारिश के आसार (सांकेतिक फोटो)

दिल्ली में आज भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। दिन या शाम के समय कई इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की जा सकती है। हालांकि इसको लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हवा में नमी के चलते लोगों को उमस भी परेशान करेगी।

End of Feed