Delhi NCR Pollution : दिल्ली-NCR की हवा हो गई साफ? हवाओं की रफ्तार से AQI धड़ाम; जल्द मिलेगी 'राहत वाली सांस'

Delhi NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से तेज हवाओं की गति ने पॉल्यूशन के स्तर पर कमी लाने में मदद की है। अब ज्यादातर इलाके येलो जोन में हैं, जिससे उम्मीद है कि अगले कुछ दिन में प्रदूषण से काफी राहत मिल सकती है। हालांकि, तापमान में बढ़ोतरी के संकेत जताए जा रहे हैं।

Delhi NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को साफ हवा मिलने के संकेत मिल रहे हैं। पिछले कई दिनों से चल रही तेजहवाओं का सकारात्मक असर अब हवा में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के अधिकांश इलाकों में वायु की क्वालिटी (AQI) मध्यम श्रेणी यानी येलो जोन में पहुंच गया है। इससे लोगों को प्रदूषण से काफी हद तक राहत मिली है और एनसीआर के लोग अपेक्षाकृत स्वच्छ हवा में सांस ले रहे हैं। मॉनिटरिंग स्टेशनों के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में वायु गुणवत्ता मध्यम स्तर पर दर्ज की गई।

Delhi NCR Pollution

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से राहत (फोटो-AI)

कहां कितना प्रदूषण?

अलीपुर में एक्यूआई 155, आनंद विहार में 229, अशोक विहार में 149, आया नगर में 135, बवाना में 160, बुराड़ी क्रॉसिंग में 132, कैंटोनमेंट एरिया में 140, चांदनी चौक में 181, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 140 और सीआरआरआई मथुरा रोड क्षेत्र में 142 एक्यूआई दर्ज किया गया। इनमें से अधिकांश इलाके यलो जोन में हैं, जबकि आनंद विहार और चांदनी चौक जैसे कुछ क्षेत्रों में प्रदूषण अपेक्षाकृत ज्यादा बना हुआ है।

End of Feed