दिल्ली NCR में मौसम हुआ सुहावना, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश ने दी दस्तक; यहां जारी हुआ IMD का रेड अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है। मध्य हरियाणा से उठे सक्रिय बादलों के प्रभाव से क्षेत्र में धूल भरी आंधी के बाद कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में भारी गिरावट आई, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत महसूस हुई।

Delhi NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। मध्य हरियाणा के ऊपर सक्रिय हुए तूफानी बादल तेजी से दिल्ली-एनसीआर की ओर बढ़े, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में धूल भरी आंधी के बाद गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिला, जबकि कुछ स्थानों पर थोड़े समय के लिए भारी बारिश भी दर्ज की गई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और प्रभावित क्षेत्रों में पारा 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।

Delhi NCR Rain

दिल्ली एनसीआर में शुरू हुई बारिश

दिल्ली में आगे कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में 31 मई और 1 जून के दौरान मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। इस अवधि में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तेज हवाएं चलने के साथ कहीं-कहीं आंधी और बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 मई को कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे पेड़ों की शाखाएं टूटने और यातायात प्रभावित होने की संभावना बनी रहेगी। बारिश और बादलों के प्रभाव से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 1 जून को भी दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही बनी रहने तथा कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है। कुल मिलाकर, अगले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना रहने और लू से राहत मिलने की संभावना है।

End of Feed