दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का DND–मीठापुर हिस्सा जून तक होगा शुरू, NCR के सफर को मिलेगी रफ्तार

दक्षिण दिल्ली से बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का डीएनडी जंक्शन से मीठापुर तक 9 किमी हिस्सा अगले साल जून तक खोल दिया जाएगा। इसका 94 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। इसके खुलने से दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक का दबाव कम होगा और प्रदूषण में भी राहत मिलने की उम्मीद है।

Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहतभरी खबर है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का अहम हिस्सा अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। डीएनडी जंक्शन से मीठापुर तक बनने वाला एक्सप्रेसवे का 9 किलोमीटर का सेक्शन अगले साल जून तक चालू हो जाएगा। दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बताया कि जून 2026 तक इस हिस्से को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों का आवागमन आसान होगा। साथ ही ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा। जिससे प्रदूषण में भी कमी आने की उम्मीद है।

expressway - istock

सांकेतिक फोटो (istock)

बिधूड़ी ने संसद सत्र में पूछा था सवाल

बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने शनिवार को बताया कि उन्होंने संसद सत्र के दौरान इस अहम प्रोजेक्ट की प्रगति को लेकर सवाल उठाया था। इसके जवाब में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि डीएनडी जंक्शन से जैतपुर तक 9 किलोमीटर लंबे इस हिस्से का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। इसका करीब 94.23 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

End of Feed