Delhi Metro: ऑफिस टाइम पर दिल्ली की मेट्रो लाइन पड़ी ठप! डेढ़ घंटे तक प्रभावित रही सेवाएं, जानें वजह

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर विश्वविद्यालय स्टेशन पर पैसेंजर के ट्रैक पर आ जाने के कारण करीब डेढ़ घंटे तक सेवाएं प्रभावित रहीं। इस दौरान ट्रेनों की आवाजाही धीमी हो गई और कई स्टेशनों पर भीड़ बढ़ गई। ऐसे में ऑफिस टाइम में हुई इस बाधा से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, हालांकि बाद में सेवाएं सामान्य कर दी गईं।

Delhi News: दिल्ली में सोमवार सुबह येलो लाइन पर मेट्रो सेवाएं करीब डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहीं। दरअसल विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर एक यात्री के ट्रैक पर आने के कारण ऐसा हुआ। यह घटना ऑफिस जाने के पीक ऑवर के समय हुई, जिसके कारण स्टेशनों पर भारी भीड़ जमा हो गई। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Delhi metro

दिल्ली मेट्रो की फाइल फोटो

ऑफिस टाइम के कारण प्लेटफॉर्म खचाखच भरा

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा कारणों के चलते ट्रेनों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया। जिसके चलते इस कॉरिडोर पर स्थित कई स्टेशनों पर ट्रेनों के इंतजार का समय बढ़ गया और प्लेटफॉर्म पर लोगों की भीड़ बढ़ती चली गई। लोग स्टेशन पर लंबे समय तक ट्रेन का इंतजार करते रहे, लेकिन जब ट्रेन आई भी अत्यधिक भीड़ के कारण उसमें चढ़ना मुश्किल हो गया।

End of Feed