Delhi Metro : 10 अक्टूबर को मेट्रो सेवाएं नहीं हुईं कम...DMRC का सुप्रीम कोर्ट में इनकार; कहा- 32 लाख लोगों ने किया सफर

दिल्ली मेट्रो ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जवाब में कहा है कि 10 अक्टूबर 2026 को मेट्रो ट्रेन सेवाओं में न तो कोई कटौती की गई और न ही कोई ट्रेन रद्द की गई। मेट्रो का कुल परिचालन पहले की तरह जारी रहा और ट्रेन ट्रिप्स की संख्या में भी कोई कमी नहीं की गई।

दिल्ली : दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रदर्शन के दौरान मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदियां लगाने के मामले में दिल्ली मेट्रो चेयरपर्सन ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया है। यह मामला प्रदर्शन के दौरान मेट्रो सेवाओं और सार्वजनिक परिवहन पर प्रतिबंधों को लेकर दायर अवमानना याचिका से जुड़ा है। इस मामले पर कल चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच ने दिल्ली मेट्रो ने अपने जवाब में मेट्रो सेवाओं में कटौती या ट्रेनें रद्द करने के आरोपों से इनकार किया है। दिल्ली मेट्रो के मुताबिक, 10 अक्टूबर को करीब 32 लाख यात्रियों ने मेट्रो से सफर किया था। हालांकि, उस दिन 26 लाख यात्री कम हुए थे।

Supreme Court, Delhi Metro October 10 Protest

दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो-Istock)

DMRC का दावा- मेट्रो ट्रेन सेवाओं में कोई कटौती नहीं हुई

दिल्ली मेट्रो ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जवाब में कहा है कि 10 अक्टूबर 2026 को मेट्रो ट्रेन सेवाओं में न तो कोई कटौती की गई और न ही कोई ट्रेन रद्द की गई। मेट्रो का कुल परिचालन पहले की तरह जारी रहा और ट्रेन ट्रिप्स की संख्या में भी कोई कमी नहीं की गई। हलफनामे के मुताबिक, शनिवार के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 271 ट्रेनें सेवा में लगाई गई थीं। पूरे मेट्रो नेटवर्क में तय कार्यक्रम के तहत कुल 4,157 ट्रेन ट्रिप्स संचालित की गईं।

End of Feed