Delhi Metro: यात्रियों के लिए बड़ी राहत, सभी मेट्रो स्टेशन फिर से खुले; DMRC ने जारी किया अपडेट

दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के चलते सुरक्षा कारणों से बंद किए गए सभी मेट्रो स्टेशन अब दोबारा खोल दिए गए हैं।

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 18 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे, लेकिन दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DRMC) शानिवार को एक सर्विस अपडेट जारी करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया कि, "दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं।"

Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए

कुल 18 हुए थे बंद

डीएमआरसी के इस सर्विस अपडेट यात्रियों को राहत की सांस मिला है। बता दें कि बंद किए गए स्टेशनों में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान और नयी दिल्ली स्टेशन शामिल थे, पर अब इन सभी को खोल दिया गया है। साथ ही इन स्टेशनों पर इंटरचेंज (लाइन बदलने) की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

End of Feed