IPL मैच देखने के बाद Delhi Metro पहुंचाएगी घर! आज देर रात तक चलेगी ट्रेन; कैब के लिए स्पेशल प्वाइंट तय

IPL मैच को देखते हुए DMRC ने आज मेट्रो सेवाएं बढ़ा दी हैं। जिसके तहत आखिरी मेट्रो 1-2 घंटे देर से चलेगी। साथ ही दिल्ली गेट और ITO स्टेशनों पर भीड़ संभालने के लिए मेट्रो 76 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

Delhi Metro: दिल्ली में आज गुजरात टाइटन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल (IPL Match) होने वाला है। अगर आप भी इस मैच को देखने अरुण जेटली स्टेडियम जाने वाले हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने क्रिकेट लवर्स के लिए खास इंतजाम किए हैं। आज दिल्ली मेट्रो की लास्ट ट्रेन का टाइम बढ़ा दिया गया है, ताकि दर्शकों को मैच के बाद घर लौटने में कोई परेशानी न हो। यात्रियों की सुविधा के लिए आज मेट्रो 76 अतिरिक्त फेरें भी लगाएगी।

Delhi metro

दिल्ली मेट्रो (File Photo)

DMRC ने बढ़ाई मेट्रो टाइमिंग

DMRC ने फैसला लिया है कि आईपीएल मैच के चलेत आम दिनों के मुकाबले आज आखिरी मेट्रो ट्रेन 1 से 2 घंटे देर तक चलाई जाएगी। खासतौर पर पिंक लाइन पर रात 2:20 बजे तक आखिरी मेट्रो उपलब्ध रहेगी, जिससे मैच देखने के बाद देर रात भी लोग आराम से सफर कर सकेंगे। बाकी लाइनों पर भी जरूरत के हिसाब से सेवाएं देर रात तक जारी रहेंगी।

End of Feed