अब दिल्ली से मेरठ का सफर सिर्फ 36 मिनट में, नमो भारत की 8 फास्ट ट्रेनें कल से होंगी शुरू

दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर 16 नवंबर से आठ अतिरिक्त फास्ट ट्रेनें शुरू होंगी। केवल पांच स्टेशनों पर रुकने वाली इन ट्रेनों से आनंद विहार से मेरठ तक का सफर 36 मिनट में पूरा होगा।

Delhi Meerut Namo Bharat: दिल्ली और मेरठ के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। नमो भारत कॉरिडोर पर अब सफर पहले से भी तेज होने जा रहा है। कल यानी सोमवार से NCRTC आठ अतिरिक्त फास्ट ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। ये ट्रेनें सुबह और शाम के पीक आवर्स (व्यस्त समय) में चलेंगी। खास बात यह है कि ये ट्रेनें हर स्टेशन पर नहीं रुकेंगी, बल्कि केवल पांच प्रमुख स्टेशनों पर इनका स्टॉपेज होगा। इस सुविधा से खासतौर पर उन लोगों को फायदा होगा जो रोजाना ऑफिस, कॉलेज या दूसरे जरूरी कामों के लिए दिल्ली और मेरठ के बीच आते-जाते हैं।

Namo Bharat train

नमो भारत (File Photo)

आनंद विहार से बेगमपुल पहुंचेंगे सिर्फ 36 मिनट में

नई फास्ट ट्रेनों के चलने से यात्रियों को कम समय में लंबी दूरी तय करने की सुविधा मिलेगी। आनंद विहार से गाजियाबाद पहुंचने में सिर्फ 8 मिनट और गाजियाबाद से मेरठ के बेगमपुल स्टेशन तक पहुंचने में 28 मिनट लगेंगे। यानी आनंद विहार से बेगमपुल तक का सफर केवल 36 मिनट में ही पूरा हो सकेगा। वहीं, पूरे दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर की यात्रा 50 मिनट से भी कम समय में की जा सकेगी।

End of Feed