Traffic Update: 30 जून तक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जाम का झाम, इन अल्टरनेटिव रूट का करें इस्तेमाल

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (NEP-03) पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण जून 2026 तक ट्रैफिक की रफ्तार धीमी रहेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शाम के समय NH-09 के इस्तेमाल की सलाह दी है।

Delhi Meerut Expressway Traffic Update: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) का सफर करने वालों के लिए आने वाले कुछ महीने धैर्य की परीक्षा लेने वाले साबित हो सकते हैं। अगर आप भी शाम के वक्त गाजियाबाद या मेरठ की ओर जाते हैं, तो अपनी यात्रा की प्लानिंग जरा संभलकर करें। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस रूट पर मेंटेनेंस का काम शुरू कर दिया है, जिसके चलते इस रूट पर ट्रैफिक की रफ्तार सुस्त रहने वाली है।

Delhi Meerut Expressway Traffic Advisory

पीक ऑवर्स में गाजियाबाद की ओर लगेगा लंबा जाम

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शाम के समय बढ़ेगी परेशानी

दिल्ली से मेरठ और गाजियाबाद को जोड़ने वाला यह प्रमुख कॉरिडोर अब निर्माण कार्य की जद में है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, एक्सप्रेसवे (NEP-03) के एक हिस्से पर फिलहाल मरम्मत का काम चल रहा है। जिसका सबसे ज्यादा असर शाम के पीक ऑवर्स (शाम 5:00 बजे से रात 11:00 बजे तक) के दौरान देखने को मिल रहा है, जब गाड़ियों का दबाव अपने चरम पर होता है।

End of Feed