Delhi Meerut Expressway पर सुबह, शाम और रात के लिए अलग-अलग स्पीड लिमिट तय; अभी जानें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आगामी 15 अगस्त से देश का पहला वेरिएबल स्पीड लिमिट सिस्टम लागू होने जा रहाहै। पहले चरण में अक्षरधाम से सराय काले खां तक अलग-अलग समय के अनुसार कारों और भारी वाहनों की स्पीड लिमिट बदलेगी। इसका मकसद ट्रैफिक जाम और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है।

Delhi Meerut Expressway पर सफर करने वाले लाखों वाहन चालकों के लिए 15 अगस्त से ट्रैफिक नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अगर आप अभी से इन नियमों को नहीं जानेंगे तो 15 अगस्त के बाद आपको दिक्कत हो सकती है और भारी-भरकम चालान भी आपको भरना पड़ सकता है। इसलिए इन नियमों को अभी से ही अच्छे से जान लें। दरअसल NHAI पहले चरण में अक्षरधाम से सराय काले खां तक देश का पहला वेरिएबल स्पीड लिमिट सिस्टम लागू करने जा रहा है। इसके तहत दिन के अलग-अलग समय में ट्रैफिक की स्थिति के अनुसार कारों और भारी वाहनों की अधिकतम स्पीड लिमिट बदलेगी। अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य ट्रैफिक जाम कम करना और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाना है।

Delhi-meerut-Expressway

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर समय आधारित स्पीड लिमिट तय

नई व्यवस्था के तहत रात 12 बजे से सुबह 7 बजे तक कारों की अधिकतम स्पीड 65 किमी प्रति घंटा और भारी वाहनों की 50 किमी प्रति घंटा होगी। जबकि सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक कारों के लिए यह सीमा 55 किमी प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 45 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है। वहीं शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक कारें अधिकतम 60 किमी प्रति घंटा और भारी वाहन 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकेंगे। अगर आपको स्पीड से जुड़े यह नियम याद नहीं रहते तो कोई बात नहीं, यहां बड़े-बड़े डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं। भ्रम से बचने के लिए एक्सप्रेसवे पर लगे पुराने स्पीड साइनबोर्ड को ढक दिया गया है।

End of Feed